Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेतिया में अगवा छात्र की हत्या, शव बरामद … हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश, स्वर्ण व्यवसाई पिता से 20 लाख मांगी गई थी फिरौती …

बेतिया: -लापता हुए स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र आशीष कुमार को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है जो आशीष के सहपाठी हैं। आरोपितों नें आशीष की हत्या करने के बाद फोन कर पिता से 20 लाख रंगदारी की मांग भी की।

कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के पुत्र आशीष कुमार (14) का अपराधियों ने अपहरण किया। अब सूचना मिली है कि पुत्र की हत्या कर दी गई है।गुरुवार की रात 10 बजे के करीब कुमार बाग स्टील प्लांट के पीछे अवस्थित एक पोखर से अगवा छात्र का शव बरामद किया गया था।

पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।इस मामले में गिरफ्तार किए गए चार छात्रों में दो आशीष के सहपाठी हैं, जबकि दो कुमारबाग हाई स्कूल के ही पूर्ववर्ती छात्र हैं। छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

उल्लेखनीय है कि बीते 11 अक्टूबर को आशीष पढ़ाई करने अपने विद्यालय कुमारबाग हाई स्कूल गया था। छुट्टी के बाद भी घर नहीं लौटने पर उसकी खोज शुरू की गई। उसका बैग और साइकिल स्कूल में ही थी।

शाम करीब सात बजे आशीष के पिता के मोबाइल पर फोन आया।फोन करने वाले ने 20 लाख रंगदारी की मांग की। परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। एसपी डी अमरकेश स्वयं घटना की जांच करने के लिए पहुंचे। छात्रों से पूछताछ की। हालांकि, पुलिस अभी हत्या के कारण का पर्दाफाश नहीं कर रही है।

गिरफ्तार छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशीष के सहपाठी दो छात्र उसे बुलाकर ले गए थे। कुमार बाग स्टील प्लांट के पीछे पहले से दो-तीन अपराधी मौजूद थे। उन्होंने झाड़ी में बांधकर छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी।

आशीष के दोनों हाथ बांधकर पिटाई की थी। पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को पोखर में फेंक दिया और झाड़ी से ढक कर फरार हो गए थे। उसके बाद आशीष के पिता को फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है। सिम मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन के नाम से निर्गत है । ताहिर ने वह सिम तीन माह पूर्व गिरफ्तार एक अपराधी छात्र को दिया था।

Related posts

DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय पर तेजस्वी यादव का जोरदार हमला,कहा – गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में चुप क्यों हैं DGP ?…

Bihar Now

Mobile Pokies Casino Australia

Bihar Now

छठ पूजा 2022 : बिहार से बाहर कर रहे हैं छठ, तो डाक विभाग उपलब्ध कराएगा पूजन सामग्री

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो