Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भागलपुर के बाद बम धमाकों से दहला गोपालगंज, एक की मौत…एक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर…

:गोपालगंज में एक भीषण बम धमाका हुआ है। जिसमें घटना स्थल पर एक व्यक्त मौत की हो गयी है। जबकि एक व्यकि घायल हैं। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने इश्थिति को नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है।घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार की है। मृतक का नाम 45 वर्षीय हलीम अंसारी है। घायल का अख्तर अंसारी बताया गया ।जो मृत हलीम अंसारी का पुत्र है।

बताया जाता है कि यह घटना जहा हुई है वहां पर पटाखा का फैक्ट्री था। और अवैध तरीके से पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान और असावधानी की वजह से यह बम धमाका हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह धमाका इतना तेज था कि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए थे। जबकि जिस घर में धमाका हुआ है उस घर के दीवार और कई कमरे भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी आनंद कुमारऔर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी आनंद कुमार ने बताया कि एक मकान में विस्फोट हुआ है जिसमे हलीम अंसारी की मौत हुई है।और उनका लड़का घायल है। इस घटना के बाद घर को सील कर दिया गया है।और एसएफएल और बीडीएस की टीम बुलाई गई है।यह विस्फोट कैसे हुआ है।इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा ।
बता दें कि इसके पूर्व भागलपुर में भी बम धमाका हुआ था। जहां पर कई लोगों की मौत हुई थी। हाल के दिनों में बिहार में बम धमाके की यह दूसरी बड़ी घटना है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

तेजस्वी यादव अपने पिता लालू के साथ चंद घंटों में पहुंच रहें हैं पटना, कल से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में होंगे शामिल…

Bihar Now

दरभंगा के अनुराग आनंद बने 64वीं बीपीएससी परीक्षा के तीसरे टॉपर, बिना कोचिंग किए सोशल मीडिया पर पढ़ाई कर पाई कामयाबी…

Bihar Now

Breaking : 15 मई को माओवादियों का भारत बंद, झारखंड-बिहार समेत कई स्टेट में अलर्ट

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो