Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब का कहर…सीवान के बाद बेतिया में जहरीली शराब से 2 लोगों की मौत ..

प•चम्पारण के नौतन थाना क्षेत्र के खटोला गांव में जहरीले शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है ,हालांकि परिजनों का कहना है कि कई सालों से रंजीत कुमार सिंह उम्र 40  शराब पीने की आदी था उसके साथ कल शाम को उसके बहनोई और उसी गांव के चचेरा भाई पवन कुमार सिंह शराब पिए उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी जिनको बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई जबकि पवन कुमार सिंह इलाज करा रहे है ।

इस संबध मे बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा  ने बताया की एक की मौत हुई है वही एक का ईलाज चल रहा है ,तीसरा सीवान का रहने वाला था उसकी भी मौत हो चुकी है जिसकी जानकारी ली जा रही है ।मृतक का शव का पोस्टमार्टम करा शव को उसके परिजनो को सौप दिया गया है ।पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा मौत का कारण । गांव के लोगों का आरोप है कि तीनों व्यक्ति शराब के नशे में घर आए। घर आने के बाद रंजीत और उसके चचेरे बहनोई का स्थिति बिगड़ने लगा जिसे इलाज के लिए बेतिया अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई है ।

पुलिस जांच में जुट गई है मामला जो हो जितनी मुंह उतनी बात चल रही है लोगों का आरोप है कि शराब से ही हुई है दोनों युवकों की मौत ।विदित है की चार माह पूर्व भी नौतन थाना क्षेत्र मे जहरीले शराब से एक दर्जन से अधिक लोगो की मौत हुई थी जिसमे तत्कालीन थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था।

सोहन प्रसाद, बिहार नाउ, बेतिया

Related posts

भागलपुर में ताजिया जुलूस के दौरान “पटाखा फूटने” से लड़की घायल ! … जिला प्रशासन ने बम ब्लास्ट की खबर को बताया निराधार …

Bihar Now

पटना एम्स के गेट पर तड़पते रहे कोरोना पीड़ित गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेट्री, सरकार के दावों की हक़ीक़त की पोल खोलने वाली रिपोर्ट !…

Bihar Now

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो