Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

भागलपुर में बम ब्लास्ट को पुलिस ने नकारा, SSP ने किसी तरह का अवशेष जांच में नहीं पाए जाने की कहीं बात…

भागलपुर में फिर एक बार बम धमाके की खबरें सामने आई है.. लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह के धमाके होने से इंकार किया है.. भागलपुर के SSP ने बिहार नाउ को मैसेज देकर जानकारी दी है कि अभी तक जांच में किसी तरह का अवशेष नहीं पाया गया है।।।

उन्होंने कहा कि आज करीब 3 बजे मोजाहिदपुर काजीचक जर्रापट्टी इलाके में बम ब्लास्ट की सूचना मीडिया के माध्यम से मिली।

सिटी एसपी, एएसपी सिटी एवम मोजाहिदपुर थाना पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

घटनास्थल पर किसी तरह का अवशेष नही मिला है, आस पास रहने वाले लोग किसी प्रकार का आवाज सुनने से इंकार कर रहे है।

जिन दो एमरोजिया और मुस्तकीमिया नामक बदमाश के घायल होने की बात हो रही, उसमे मुस्तकिमिया की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है, एमरोजिया नाम का कोई व्यक्ति मोहल्ले या आस पास नही रहता है।

FSL की टीम के द्वारा भी जांच की गई है , किसी भी किसी प्रकार का अवशेष नहीं पाया गया है।

डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली गई। ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई की गई है।

पुलिस अपने स्तर से घटना की अग्रतर जांच कर रही है

Related posts

विधानपार्षद सुनील सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. आर आर झा की कोरोना से मौत से मिथिलांचल में शोक की लहर..

Bihar Now

मधेपुरा के पॉश इलाके में संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

“मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं‌ सुशील मोदी, किसी तरह BJP में पुनर्स्थापित होना चाहते हैं”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो