Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

अंजुम आलम

 

जमुई: जमुई जिले के ख़ैरा में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।घायलों में एक पक्ष से ख़ैरा निवासी इंद्रदेव रावत और उनकी पत्नी तारा देवी, पुत्र दिलीप कुमार रावत,बबली देवी, उदेश रावत शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सतेंद्र कुमार रावत और पूजा देवी शामिल हैं। एक पक्ष से घायल इंद्रदेव रावत ने बताया कि वे अपने जमीन की घेरा बंदी कर रहे थे।

देर रात देबू रावत, सत्येंद्र रावत,सहित अन्य लोगों द्वारा बाउंड्री और पीलर को तोड़ दिया गया। जिसको लेकर बोलने पर मारपीट की गई है जिससे पांच लोग घायल हुए है।

जबकि दूसरे पक्ष से घायल सत्येंद्र कुमार रावत ने बताया कि इंद्रदेव रावत, दिलीप रावत सहित अन्य लोगों के द्वारा रास्ता को घेर लिया गया है।रास्ता नहीं दिया जा रहा है।

।।रास्ता घेरने का विरोध करने पर मारपीट की गई है। जिससे दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर खैरा थाना की पुलिस को सूचना दी है वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है सदर अस्पताल में इलाजरत सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related posts

Bihar Now

बेगुसराय में सोए अवस्था मे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या,अवैध संबंध लेकर हुई हत्या… मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से किया वॉकआउट, थोड़ी देर में बीजेपी का विधानसभा मार्च, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो