Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

मंगल पांडे का तेजस्वी यादव पर तंज..कहा – AC कमरे में बैठकर नहीं किया जा सकता कोरोना का मूल्यांकन…

कोरोना संकट के बीच बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है.. चुनावी साल होने को लेकर पक्ष विपक्ष में वार पलटवार का दौर जारी है.. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया है…

मंगल पांडे ने कहा है कि एसी कमरे में बैठकर न तो कोरोना का मूल्यांकन किया जा सकता है और न ही कोरोना से बचाव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं कि इस मामले में झूठा बयान देकर लोगों को बरगलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सूबे की जनता सब कुछ देख रही है। जनता कोरोना काल में सरकार द्वारा उठाये गये कदम और अस्पतालो में की गयी व्यापक व्यवस्था से न सिर्फ संतुष्ट है, बल्कि सहयोग कर रही है। सच्चाई यह है कि बंद कमरे में नेता प्रतिपक्ष गुपचुप तरीके से चुनाव की तैयारी और महागठबंधन से भाग रहे दलों को रोकने में जुटे हैं.. मंगल पांडे अपने  सोशल साइट्स पर लिखकर तेजस्वी यादव पर हमला किया है..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

100 No Deposit Bonus Codes New Zealand

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 576 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहनों को किया गया रवाना…

Bihar Now

सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now