अजय धारी सिंह, मधुबनी
*मधुबनी:* मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दो युवकों द्वारा पहले दुष्कर्म करने और फिर इस घिनौनी कृत्य का दोनों दुष्कर्मियों द्वारा वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है।
आरोपियों द्वारा महिला के साथ किए गए दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया गया और पीड़िता को भय दिखाकर उससे रुपये एवं जेवरात ले लिया गया। आरोपियों द्वारा यह घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 नवंबर 2022 से लेकर 27 अप्रैल 2024 तक अंजाम दिया गया। कोर्ट में नालिसी के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इस दुष्कर्म की घटना को लेकर रेप पीड़ित महिला द्वारा झंझारपुर न्यायालय में 29 अप्रैल 2024 को दायर नालिसी पर मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही एक 30 वर्षीय युवक तथा एक 32 वर्षीय युवक को नामजद किया है।
प्राथमिकी में बताया गया है कि 10 नवंबर 2022 को महिला जब घर पर अकेली थी। उसी समय नामजद दोनों आरोपी युवक भगवान का प्रसाद कहकर मिठाई लेकर आया और महिला को खाने के लिए दिया। भगवान का प्रसाद समझकर महिला ने मिठाई खा ली। मिठाई खाने के बाद महिला अचेत अवस्था में चली गई। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।
कुछ दिन बाद फिर दोनों दुष्कर्मी महिला को घर में अकेली देखकर घिनौनी वारदात का वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर फिर से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं फिर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये का मांग किया। पीड़िता लोक लाज के डर के लिए अपना 70 हजार रुपये का मंगल सूत्र, 1 लाख 5 हजार रुपये का झुमका तथा करीब 35 हजार रुपये की अंगूठी दे दिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके बाद दोनों युवकों का मन और बढ़ गया।
इसके बाद आरोपी युवक द्वारा महिला के साथ किए गए दुष्कर्म का बनाए गए वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करने लगा और एक मोबाइल नंबर के पे फोन पर जून 2023 में तीन किस्त में 90 हजार रुपये मंगवाया। इसके बाद फिर पैसा की डिमांड किया तथा वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर दोनों दुष्कर्मियों ने महिला के साथ कई बार बलात्कार किया।
प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2023 में महिला ने मधेपुर थाने में इस घटना को लेकर आवेदन भी दी थी। मगर पुलिस की ओर से इस गंभीर मामले में भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़िता थक-हारकर 29 अप्रैल 2024 को झंझारपुर न्यायालय में नालिसी दायर की। मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें की बीते महीने की 28 तारीख की झंझारपुर में गैंगरेप की घटना हुई थी। अभी महीना भी नहीं हुआ है कि झंझारपुर के बाद अब मधेपुर में गैंग रेप की घटना हो गई है। झंझारपुर में घटना में 5 लोग आरोपी थे जबकि मधेपुर वाले घटना में में दो लोग नामजद हैं। दोनों आरोपी पर बारी-बारी से रेप करने और रेप करने का वीडियो बनाए जाने का आरोप है।
