Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

के के पाठक नहीं संभाले राजस्व विभाग की जिम्मेदारी, फोन कर नेमप्लेट भी हटवाया, दीपक सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार…

बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हाल ही में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

छुट्टी पर होने के कारण उन्होंने अभी तक विभाग में योगदान नहीं दिया. लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद विभाग में अपर मुख्य सचिव के चैंबर के गेट पर केके पाठक का नया नेम प्लेट लग गया था. अब यह नेम प्लेट मंगलवार को हटा दिया गया.

इधर ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है…

बुधवार को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा है कि पाठक के छूट्टी से आने या अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्य दीपक कुमार सिंह देखेंगे. इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहते केके पाठक 30 जून तक लंबी छुट्टी पर चले गए थे. इसी बीच 13 जून को उनका तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुआ, उसके बाद कार्यालय के बाहर नेम प्लेट लगा और अब हट गया. चर्चा है कि केके पाठक ने स्वयं जिम्मेदार अधिकारी को फोन कर अपने नाम का नेम प्लेट हटवाया है.

ऐसे भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि केके पाठक राजस्व विभाग में नई जिम्मेदारी को ग्रहण करेंगे या नहीं? क्या शिक्षा विभाग में उनकी वापसी होगी या फिर वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे ?

बता दें कि आईएएस केशव कुमार पाठक उर्फ केके पाठक काफी कडक और तेज-तर्रार अधिकारियों में से होती है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहते उन्होंने कई कड़े फैसले लिए. जिसकी कई लोगों ने तारीफ की तो कई लोगों ने विरोध भी किया….

Related posts

बड़ी खबर: बोरवेल में गिरी एक बच्ची, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड अभियान 2023 वेस्ट जोन फाइनल सफलतापूर्वक हुआ संपन्न, एनआईसीई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए G-20 मंच को किया स्वीकार …

Bihar Now

मुंगेर : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रसिद्ध सीताकुंड परिसर पहुंचकर माता सीता की पूजा अर्चना की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो