Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

महंगाई के खिलाफ आरजेडी का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…

समस्तीपुर:महंगाई के खिलाफ समस्तीपुर में भी राजद के कार्यकर्ताओ ने विरोध मार्च निकाला तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि महंगाई की मार से आमजन त्रस्त हो गया है। पेट्रोल डीजल समेत कई सामग्री की कीमत आसमान छू रहा है।

किसान परेशान है। छात्र बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल से जुड़ाव पूरी तरह से किसान की खेती का है। ऐसे में किसान के सामने परेशानी है। बेरोजगारी भी बढ़ गई है। शराबबंदी के बावजूद शराब बिक रहा है।

इसलिए राजद इन मुद़दों को लेकर दूसरे दिन भी सड़क पर उतर कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की है।उन्होंने कहा कि लोगों के सामने महंगाई की वजह से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल साबित हो रहा है,पेट्रोल की कीमत 100 को कब का पार कर चुका है तो डीजल भी शतक की ओर अग्रसर है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार सत्ता संरक्षण और विस्तार में मस्त है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी ग़रीबी बढ़ रही है और सरकार आम जनता से लड़ रही है ,इस ज़ालिम सरकार का मुखरता से विरोध किया जाना चाहिए l

पार्टी जनहित को देखते हुए अपना रोल निभा रही है। जनता की परेशानी को देखते हुए राजद विरोध प्रदर्शन कर रही है। मौके पर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला -दहन भी किया गया

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना, एक साथ मिले 404 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 11864..

Bihar Now

Big Breaking :बेगूसराय मंडल कारा में बंद कैदी की मौत, आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में था बंद….

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा छपरा, सुबह-सुबह अधिवक्ता पिता और पुत्र की हत्या, मचा हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो