Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

महागठबंधन सरकार के एक‌ साल को RJD ने बताया बेमिसाल, जमीनी स्तर पर विकास की रफ्तार को बढ़ाया आगे…

पटना ; महागठबंधन सरकार के एक साल पुरा होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि एक साल में बिहार ने विकास के मामले में जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह अपने आप में एक मिशाल है।

केन्द्र के असहयोगात्मक रवैए के बावजूद अपने संसाधनों से महागठबंधन सरकार अपने ” सात निश्चय कार्यक्रम ” के तहत जमीनी स्तर पर विकास की रफ्तार को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
पिछले एक वर्षों में बेरोजगार नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने में तो बिहार की महागठबंधन सरकार ने कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है।

अबतक विभिन्न विभागों में हजारों हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिया गया वहीं विभिन्न विभागों में लाखों नौजवानों को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। एक लाख सत्तर हजार से ज्यादा तो केवल शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। बिहार के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए शिक्षक बहाली की प्रक्रिया से लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

गांव की सड़कों से लेकर गली – गली सड़क की जाल बिछा दी गई है। बड़े पैमाने पर राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों का निर्माण कराया गया है। अब राज्य के अधिकांश गांवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा के मामले में काफी बेहतर सुधार हुआ है।

सभी अस्पतालों में चौबीस घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता के साथ हीं इन्फ्रास्ट्रक्चर अब पहले की तुलना में काफी बेहतर बनाया गया है। किसानों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए कुशल और अनुभवी कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में बनाए गए रोड मैप पर तेजी से काम हो रहा है।राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बिजली की खपत बढ़ी है। शहर से लेकर गांवों तक उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली की आपूर्ति की जा रही है। नल जल योजना के तहत गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
बिहार की महागठबंधन सरकार ने देश को आपसी भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश देने का काम किया है।

एनसीआरबी का रिपोर्ट साक्षी है कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है। और पिछले वर्षों की तुलना में काफी कमी आयी है।नीति आयोग के रिपोर्ट में भी विकास के पैमाने पर बिहार की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन सरकार द्वारा राज्य में अपने संसाधन से जातीय जनगणना कराना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

Related posts

छपरा के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 10 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

गुस्से में अक्षरा सिंह, हसुआ लिए “अक्षरा” का फर्स्ट लुक आउट…

Bihar Now

क्राइम से कराहता “सहरसा” !… अपराधियों ने अलग अलग जगहों पर तीन लोगों को मारी गोली, एक की हालत नाजुक… मौत पर विरोध प्रदर्शन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो