Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मामूली विवाद में एक शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस..

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। मामला सोनवर्षाराज थाना अंतर्गत लगमा पंचायत के सिररही गाँव का है। जहाँ आपसी विवाद में एक शख्स को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। सरेशाम हुई गोलीबारी की घटना से गाँव वालों में दहशत व्याप्त है।

जख्मी युवक की पहचान मो० चाँद के रूप में हुई। ग्रामीण सूत्रों की माने तो मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के सम्बंध में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आपसी विवाद में एक शख्स को गोली मारा गया है।

उन्होंने बताया कि जख्मी मो० चाँद की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा स्थित सूर्या नर्सिंग होम भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

DMCH शराब कांड में शराबबंदी कानून के धाराओ के तहत मामला दर्ज, DSP ने कहा वीडियो फुटेज में शामिल चेहरे का सत्यापन कर की जाएगी पूछताछ…

Bihar Now

एक बार फिर हुंकार भरेंगे लालू यादव, 27 अक्टूबर से करेंगे चुनावी दौरा, दोनों सीटों पर करेंगे जनसभा…

Bihar Now

Breaking : महागठबंधन के तीन विधायकों ने फिर बदला पाला, BJP में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 विधायक… सियासी खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

Bihar Now