Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिनदहाड़े पेट्रोल पंपकर्मी से 6 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

निर्मली में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार 3 हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने पंसारी ब्रदर्स पेट्रोल के मुंशी से पिस्टल की नोंक पर 6 लाख रुपए लूट लिए, घटना निर्मली डीएसपी आवास से महज 400 मीटर व पेट्रोल पंप से महज 300 मीटर की दूर पर घटित हुई ।

निर्मली थाना मोड़ के पास सोमवार की शाम लगभग 4 बजे की है बताया जा रहा है कि पूर्वी रिंग बांध के पास निर्मली शहर की सबसे पुरानी पंसारी ब्रदर्स पेट्रोल पंप का मुंशी शंभु मंडल पंप से 6 लाख कैश लेकर बाइक से बैंक में राशि जमा कराने जा रहा था इसी बीच बांध से नीचे ढलने के दौरान थाना मोड़ के पास बिना नंबर के काली रंग की अपाचे बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने मुंशी पर पिस्टल तान दिया और बाइक रुकवाकर बंदूक की नोंक पर बाइक की डिक्की से 6 लाख रुपए निकाल कर भाग गए वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है जबकि घटना को लेकर निर्मली शहर के व्यवसायियों में काफी आक्रोश है.

निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पंसारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और पुलिस से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया आरा , एक की मौत, 6 जख्मी..

Bihar Now

Breaking : RJD समर्थकों का आगजनी कर रोड जाम, राजद प्रत्याशियों के हार के बाद आक्रोशित…

Bihar Now

नालंदा : 24 घंटे के अंदर ATM लूटकांड का SP ने किया उद्भेदन, 4 आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now