Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिला के लाल ने “CAT” में लहराया परचम… घर से पढ़ाई कर पहले प्रयास में 99.68% से मिली सफलत

बिहार के प्रतिभा के डंके देश से लेकर विदेशों तक बजते हैं। CAT 2022 के परिणाम घोषित होने के बाद कई कामयाबी के किस्से पढ़ने को मिल रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे युवक के संघर्ष की कहानी बताने जा रहे हैं जिसके ऊपर पिता का साया नहीं है लेकिन वो अपनी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल किया है..

दरभंगा के शाहगंज बेता के निवासी अभिषेक ठाकुर ने कैट में सफलता कायम कर अपने गाँव भूस्कौल सहित नानी के गाँव हनुमाननगर प्रखंड के सिनुआरा के लोग को गौरवान्वित किया हैं..।

अभिषेक ठाकुर, पिता का नाम – स्वर्गीय  कन्हैया ठाकुर (पूर्व सरकारी बैंक प्रबंधक) ने पहले प्रयास में कैट क्रेक किया है..सबसे अहम जो है कि अभिषेक घर से पढ़ाई कर पहले प्रयास में कैट क्रेक किया है.. हालांकि उन्होंने एक इंस्टिट्यूट से ऑनलाइन मदद ली… अभिषेक ठाकुर ने शुरुआती पढ़ाई रोज पब्लिक स्कूल लहेरियासराय से की है और इंटर की पढ़ाई वुडबाइन मॉडर्न स्कूल से की है।

10वीं – 78%, 12वीं – 89%
स्नातक अध्ययन- बी.एससी (रसायन विज्ञान) सी.एम.साइंस कॉलेज, दरभंगा।
VARC – 91.56 Percentile
DILR – 99.92 Percentile
QA- 99.06 Percentile
कुल Cat Percentile:- 99.68 (पहला प्रयास)

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ,चाचा,और मामा सहित पूरे परिवार को दिया है। इसके साथ ही उनकी माँ रानी ठाकुर घरेलु महिला हैं…

अभिषेक का कहना है कि भविष्य के कैट एस्पिरेंट्स के लिए, मैं कहूंगा कि निरंतरता ही कुंजी है। अपनी तैयारी के साथ मेहनती बनने की कोशिश करें। बस बेसिक्स बातें सही करें, अभ्यास करते रहें और अपने आप में सुधार करते रहें और अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Related posts

सुपौल में एक व्यापारी से 10‌ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

शायद हिमाचल की ठंडी वादियों में राहुल गांधी लालू यादव के प्रस्ताव पर निर्णय लेंगे ?…’, CM नीतीश की मुहिम पर सुशील मोदी का तंज

Bihar Now

राजनीति में अपनी औकात का एहसास हो गया तेजस्वी यादव, आप की बात पर भरोसा नहीं करती है बिहार की जनता – नीरज कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो