Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिला जन संवाद का आयोजन, विभिन्न दलों के घोषणा पत्रों में मिथिला मैथिली की उपेक्षा पर चर्चा..

दरभंगा : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 को लेकर मैथिली अभियानियो के आह्वान पर जीएम रोड स्थित सितायन सभागार में अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा “संतोष”की अध्यक्षता में “मिथिला जन संवाद” का आयोजन किया गया. जिसमें मिथिला क्षेत्र के विभिन्न संगठनों अखिल भारतीय मिथिला संघ,विद्यापति सेवा संस्था,मैथिली लोक संस्कृति मंच,मैथिली फिल्म अकादमी,मिथिला विकास संघ,ऋचालोक ,सृजन मिथिला, त्रीशुलनी समिति आदि ने एक स्वर में कहा कि मिथिला क्षेत्र के अधिकांश प्रत्याशी अपने- अपने घोषणा पत्र में विकास के वायदों को लगा रखा है लेकिन मैथिली भाषा,मैथिली की पढ़ाई,मैथिली सिनेमा,मिथिला कला संस्कृति के विकास और उद्योग को भूल गए है और इन मसलो को घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया है इस लिए जो सदन के अंदर और बाहर मिथिला मैथिली के विकास पर कार्य करेंगे उन पर विचार करने की बात कही गयी साथ ही सभी ने कहा कि मिथिला जन संवाद के बहाने मिथिला- मैथिली के अधिकार के स्वर को अभियान के माध्यम से आगे भी जारी रखा जाएगा.

इस लोक संवाद में रत्नेश्वर झा ,चन्द्रशेखर मिश्र चन्द्रेश,चन्द्रशेखर झा उर्फ बूढा भाई,अमलेंदु शेखर पाठक,चंद्रमोहन झा परवा,शशि मोहन”भारद्वाज”,सुरेंद्र नारायण मिश्रा,राम कुमार झा,विनोद कुमार झा ,सुजीत कुमार आचार्य,डॉ प्रभात कुमार चौधरी,रामनाथ पँजियार,रौशन कुमार झा,आनन्द कुमार ठाकुर,राजेश कुमार चौधरी शैलेन्द्र कुमार कश्यप आदि ने विचार रखा
इस मिथिला जन संवाद का संचालन उदय शंकर मिश्रा ने किया।

Related posts

New Winning Pokies Free To Play

Bihar Now

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ‘तेज’ अटैक, कहा- बालिका गृह कांड के आरोपियों को प्राप्त है नीतीश का संरक्षण…

Bihar Now

Breaking : गोली से घायल कोचिंग संचालक की इलाज के दौरान पटना में मौत, दो दिन पूर्व अपराधियों ने मारी थी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो