Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का जोरदार हमला, भ्रष्टाचार में सीएम की संलिप्तता का आरोप, सरकार बनने पर जेल भेजने का वादा !..

बेगूसराय में आज लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने दो चुनावी सभा को संबोधित कर लोजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। चिराग पासवान ने तेघड़ा विधानसभा के एपीएसएम कॉलेज बरौनी और चेरिया बरियारपुर विधानसभा के सकरौली हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा की। चिराग पासवान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 30 साल का हिसाब बराबर करना है आजादी के बाद भी बिहार पिछड़ा है इसकी जवाबदेही तय करनी होगी।

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर अकेले चिराग पासवान चला है, पापा भी कहते थे शेर अकेला ही जंगल पार करता है आज जितनी भी पार्टी चुनाव मैदान में हैं सभी 4-4 या 5-5 दलों के गठबंधन के तहत हैं। चिराग ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार हुआ है लोजपा की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार की जांच सीएम तक की जाएगी और उन्हें जेल जाना होगा। बिहार में लोजपा अकेले चुनाव लड़ रही है और लगातार चिराग पासवान नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा उन्हें जेल भेजने की वादा चुनावी सभा में कर रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बप्रीीी

Related posts

‘कांग्रेस के चार जनरेशन ने देश को लूटा… सूद समेत चुकाना पड़ेगा’ सम्राट ने बताया भ्रष्टाचार का 2G, 3G और 4G मॉडल

Bihar Now

मांझी के लालू की शादी की सालगिरह के मौके बधाई देने पर सियासत तेज… RJD का ‘हम’ पर तंज… हम ने किया जोरदार पलटवार…

Bihar Now

बिहार में बना देश का पहला अनोखा एंबुलेंस,कोरोना पाज़िटिव मरीज को लाने के लिए “नाव” पर एंबुलेंस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो