Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुंगेर में मतदान केन्द्र से चंद कदमों की दूर पर झाड़ी में मिला हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप…

बिहार की मुंगेर लोकसभा हॉट सीट है। इस सीट से एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह और बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महागठबंधन से आरजेडी उम्मीदवार हैं। चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा।

इस बीच सोमवार, 6 मई को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 19 रायसर महापात्र टोला स्थित मतदान केन्द्र संख्या 63 रायसर मध्य विद्यालय के समीप सोमवार की दोपहर झाड़ी में एक हैंड ग्रेनेड लावारिस अवस्था में मिला।

हैंड ग्रेनेड के ऊपरी हिस्से के पिन में जंग लगा था जो देखने से काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। हैंड ग्रेनेड के बारे में बताया गया कि वह सेना को सप्लाई होता है। बम की सूचना पर स्थानीय लोग भयभीत हो गए और इसकी सूचना वासुदेवपुर थाना को दी।

वासुदेवपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बम के समीप खड़े लोगों को वहां से हटाते हुए एसपी को इससे अवगत कराया। एसपी ने बम निरोधक दस्ता को मौके पर भेजकर ग्रेनेड को निष्क्रिय करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर बीएमपी-9 से पहुंचा बम निरोधक दस्ता ग्रेनेड को पानी में डाल कर अपने साथ ले गया।

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सुनसान स्थान पर बालू में डाल कर बम निरोधक दस्ता द्वारा उसे निष्क्रिय किया जाएगा। उसके बाद बम निरोधक दस्ता जो रिपोर्ट सौंपेगा, उसी के आधार पर पुलिस छानबीन करेगी।

बहरहाल पहली बार शहरी क्षेत्र में हैण्ड ग्रेनेड बरामद होने के बाद लोग इसे नक्सली हरकत से जोड़ कर देख रहे हैं। जबकि एसपी ने मतदान केन्द्र के समीप हैंड ग्रेनेड रखे जाने की घटना को नक्सली हरकत से इंकार करते हुए किसी शरारती तत्व की घटना बताया..

Related posts

Bihar Now

किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, राम मंदिर ट्रस्‍ट के थे सदस्‍य…

Bihar Now

शहीद के सम्मान के साथ ये कैसा भद्दा मजाक…शर्म करो सरकार ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो