Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, एक के बाद एक दो बड़ी वारदात को दिया अंजाम…

मुजफ्फरपुर- ज़िले में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। ताजा मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन चौक की है। जहां दो बाइक सवार चार अपराधियों ने सीएसपीसी केंद्र से 01 लाख 40 हजार रुपए नगदी लूट लिया ।

वहीं लूट का विरोध होता देख बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी इस घटना में CSP संचालक मो. मुस्तफा को हाथ में गोली लग गई और दोनों बाइक सवार चारों अपराधी 140000 रुपए कैश लेकर भाग निकले लूट की सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई तब तक उन्ही अपराधियों के द्वारा करजा थाना क्षेत्र के ही चैनपुर गांव जाने वाले मार्ग में घरेलू गैस डिलीवरी वाले वाहन को रोक कर करीब 40000 रुपए कैश लूट गया।

आपको बताते चले कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए तबादलों के तहत आज ही करजा थाने के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कमान संभाली है वैसे ही अपराधियों ने बैक टू बैक दो दो लूट की घटना को अंजाम देकर सलामी दे दी है ऐसे में इस केस को क्लोज करना नए कोतवाल के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है ।

पूरे घटनाक्रम पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि करजा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी और एक गैस डिलीवरी वैन से लूट की घटना घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जगह पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है करीब 180000 रुपए की लूट है

इस दौरान सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मारी है घायल व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाई हुई है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

एक तरफ जहां विधि व्यवस्था को लेकर लगातार पुलिस के बढ़िया अधिकारियों का निर्देश अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को दिया जाता रहा है वहीं चुनाव के मध्य नजर सभी क्षेत्रों में नए-नए कोतवाल तैनाती की जा रही है सभी क्षेत्र में लगभग सभी पुलिस पदाधिकारी नए है

बावजूद इसके अपराधी घटनाओं पर लगाम मुजफ्फरपुर पुलिस नहीं लग पा रही जब तक एक घटना पुलिस क्लोज करती है तब तक कई घटनाएं घट चुकी होती है ऐसे में पुलिस का दवा कितना रंग लाएगा आने वाले समय में यह तो वक्त ही बताएगा फिलहाल अपराधियों के मनोबल मुजफ्फरपुर में सातवें में आसमान पर है।

Related posts

अंजुमन तामिरी कमेटी पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप:सेक्रेटरी

Bihar Now

Best Pokies Online Win

Bihar Now

दरभंगा का जाले थानाध्यक्ष निलंबित, बोगस वोटिंग के आरोप में गिरफ्तार 4 लोगों को थाने से भगा ले जाने का मामला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो