Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मैदान-ए-जंग में ताल ठोक रहे समाजसेवी “मशकुर आलम” !… उप मुख्य पार्षद पद के लिए पेश की दावेदारी !…

सीमांचल में अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म है, तो वहीं बिहार में होने वाले निकाय चुनावों के लिए सरगर्मी काफी तेज हो गई है… बिहार में होने वाले निकाय चुनावों के लिए जंग का मैदान अब पूरी तरह से से सज चुका है.. सेनाएं तैयार हैं…

बिहार में निकाय चुनाव को लेकर तमाम क्षेत्र व गांव घर , कस्बे की फिजाएं बदली बदली सी है..हर चौक चौराहों पर अपने अपने इलाकोंं के उम्मीदवारों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं तेज है…

कुछ ऐसा ही हाल दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद का भी है….बेनीपुर नगर परिषद के लिए होने वाले  चुनावों को लेकर तमाम पद‌ के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं.. इसमें कई युवा ,तो कई ऊर्जावान हैं,जो जनसेवा करने की चाहत रखते हैं..

समाजसेवा से सियासत में कदम रखने वाले ऊर्जावान व ईमानदार छवि के एक ऐसे ही युवक हैं मशकुर आलम… जिन्होंने बेनीपुर नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद के तौर पर मैदान ए जंग में हैं…जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं..

बेनीपुर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार मशकुर आलम ने प्रण किया है कि उन्हें सिर्फ चुनाव नहीं जीतना है बल्कि जनसेवा करनी है.. उन्होंने कहा कि समाजसेवा से सियासत में भाग्य आजमाने का मकसद सिर्फ एक है वो “जनसेवा”…. उन्होंने कहा कि जनता का पूरा प्यार उनको मिल रहा है…उन्होंने बेनीपुर नगर परिषद के तमाम मतदाताओं से वोट देने की अपील की है..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

शराब खोजने के नाम पर ‘सु’शासन की पुलिस की गुंडागर्दी ! … “खाकी” वर्दी का खौफनाक मंजर, देखिए… कब तक चलेगी वर्दी में ऐसी गुंडागर्दी ?…

Bihar Now

“COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है बिहार कांग्रेस पार्टी”

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो