Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दबंगों का कहर,भरी पंचायत में फायरिंग, एक दिव्यांग को मारी गोली, मौत ! …

बेगूसराय में अपराधीयो ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए बीती रात भरी पंचायत में एक दिव्यांग व्यक्ति को गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला की है । परिजनों ने गांव के ही दबंगों पर भरी सभा में गोलीबारी का आरोप लगाया है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा छानबीन में जुट गई है ।

– सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला में बीती रात उस समय भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जब तकरीबन 300 से 400 लोग एक जगह बैठकर एक ग्रामीण सड़क के निर्माण के लिए पंचायत कर रहे थे । लोगों का आरोप है कि शिवाला की जमीन होने के बावजूद गांव के दबंग अनिल राय एवं मुन्ना राय के द्वारा उसका अतिक्रमण किया गया था। हाल के दिनों में उसी जमीन के अगल-बगल ढलाई सड़क का निर्माण होना शुरू हुआ। शिवाला की जमीन रहने की वजह से ग्रामीणों ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए कहा और ग्रामीणों के द्वारा इस दिशा में पहल करना शुरू कर दिया गया ।

इसी बात को लेकर कल दिन में ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों के बीच कुछ झड़प भी हुए और फिर शाम में ग्रामीणों के द्वारा एक पंचायत बैठाकर इसका फैसला करने का निर्णय लिया गया जिसमें मृतक शत्रुघ्न पासवान को भी पंचायती के लिए बुलाया गया । लेकिन पंचायती के दौरान ही अनिल राय एवं मुन्ना राय ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी और एक गोली शत्रुघ्न पासवान को निशाना बनाकर चला दिया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा शत्रुघ्न पासवान को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में शत्रुघ्न पासवान की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को दर्ज कर लिया है और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, जेडीयू ने फिर RJD पर किया पलटवार , पूछा – अपराधी कौन ?

Bihar Now

Breaking : नीतीश सरकार को‌ बड़ा झटका… हाईकोर्ट ने रिव्यू पिटीशन को किया खारिज, पहले से निर्धारित 3 जुलाई को ही होगी सुनवाई …

Bihar Now

Australian Online Pokies Sign Up Bonus No Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो