Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मोतिहारी में पुलिस टीम पर हमला, असामाजिक तत्वों ने की हमला, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी…

मोतिहारी में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। पिछले तीन दिनों के अंदर मोतिहारी पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है।मामला मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर की हैं। पुलिस टीम पर उस वक्त हमला हुआ जब बड़ा बरियारपुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली ।

खबर मिलने के बाद छतौनी थाना की गस्ती गाड़ी जैसे ही घटना स्थल पर पहुची, वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। हालांकि गस्ती गाड़ी के ड्रायबर ने गाड़ी भगा कर किसी तरह अपनी और गाड़ी में बैठे पुलिस जवान की जान बचाई, इस दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा पीछे से पत्थर मार कर गाड़ी का सीसा तोड़ दिया ।

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल नगर थाना के पुलिस के साथ सदर एसडीओ और डीएसपी घटना स्थल पर पहुच मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वही मृतक की पहचान पीडब्लूडी के कर्मी बड़ा बरियारपुर निवासी राजेश्वर पांडे के रूप में हुआ है। सड़क जाम होने के कारण एनएच 28 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

 

 

 

ब- नरेंेेंेंेेेंेेंेंेेंेेंेंेेेंेेंेंेंेेंेंेेेंेेंेंेेंेेंेंेेेंेे

Related posts

गोलियों की तरतराहट से सहमा सीतामढ़ी, सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

बिहार को मिला पहला नेशनल एक्सप्रेसवे, पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला (NE-9) का दर्जा …

Bihar Now

CAA और NRC का सर्वे कर रहे 3 शख्स को लोगों ने बनाया बंधक, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई जान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो