Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश कैबिनेट में 28 एजेंडों पर लगी मुहर, चुनाव से पहले नियोजित शिक्षकों को मिला तोहफा…

बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना काल में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई अहम फैसले किए हैं. बिहार सरकार ने चुनाव के पहले नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी गई है.

कोरोना काल में नीतीश सरकार ने कैबिनेट की इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था. यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि कैबिनेट की बैठक में आज इस एजेंडे पर मुहर लग जाएगी.

इस सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन और स्थानांतरण जैसी सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा. बिहार में साढे तीन लाख नियोजित शिक्षक लंबे समय से सेवा शर्त लागू किए जाने की मांग करते रहे हैं. नियोजित शिक्षकों के लिए लागू सेवा शर्त नियमावली में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने साथ ही साथ प्रमोशन के लिए परीक्षा के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं की चर्चा की गई है.

Related posts

परिवार नियोजन से जुड़ेंगे प्रवासी लाभार्थी, 21 प्रखंडों में दिया जा रहा आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण…..

Bihar Now

दरभंगा में फिर बवाल, दो पक्षों के बीच झड़प… मौके वारदात पर पुलिस ऑन, जिला पुलिस मुख्यालय मौन !… लापरवाह कौन ?…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, पूर्वी चंपारण सहित कई जिले बाढ़ की चपेट में…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो