Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

मोतिहारी में हेलमेट न होने पर भी पुलिस नहीं काट रही चालान, चलाई अनोखी मुहिम…

देश में 1 सितम्बर से लागू हुए नए ट्रैफिक नियम के बाद चालान को लेकर नई बहस छिड़ गई है। हेलमेट न होने पर या किसी अन्य नियम को तोड़ने पर अब तगड़ा जुर्माना भरना पड़ रहा है।

वही मोतिहारी में पुलिस ने इसको लेकर एक अनोखी मुहिम चला रखी है।पुलिस द्वारा शहर में बिना हेलमेट के चलने पर या बिना बीमा नवीनीकरण के चलने पर चालान नहीं काटा जा रहा है। बिना हेलमेट या जिनका बीमा खत्म हो गया है,पुलिस उनका चालान न काट कर उन्हें गलती सुधारने का एक मौक़ा दे रही है।

इसके लिए पुलिस ने जांच चौकियों पर ही व्यवस्था की है। जिससे व्यक्ति हेलमेट खरीद सकें और वाहन बीमा का नवीनीकरण करा सके पुलिस प्रशासन द्वारा
इस अभियान की शुरुआत पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में छतौनी थाने के SHO मुकेश चंद्र कुंवर ने की।

इस अभियान को लेकर मुकेश चंद्र कुंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने कुछ हेलमेट विक्रेताओं और बीमा एजेंटों से इस मामले में बात की। जिन्होंने जांच चौकियों के पास स्टॉल लगाए हैं। सवारियों पर जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें महसूस होता है कि वे अपराधी हैं।
इसी को लेकर उन्होंने फैसला किया वे लोगों को जागरूक करेंगे और गलती सुधारने का मौका देंगे। जिससे वो अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट खरीदने और अपने बीमा को नवीकृत कराने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

Related posts

Au Online Casino Welcome Bonus

Bihar Now

Bihar Now

यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी,5 की मौत: 3 AC समेत 15 कोच पटरी से उतरे; खिड़की के कांच तोड़कर कूदे यात्री, 25 घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो