Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराब खोजने के नाम पर ‘सु’शासन की पुलिस की गुंडागर्दी ! … “खाकी” वर्दी का खौफनाक मंजर, देखिए… कब तक चलेगी वर्दी में ऐसी गुंडागर्दी ?…

मुज़फ़्फ़रपुर में शराब खोजने के नाम पर एक बार फिर पुलिस की बर्बरता देखने को मिल रहा है। दरअसल, पुलिस द्वारा घर मे घुसकर मारपीट करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी घर की महिलाओ व पुरषो के साथ मारपीट कर रही है।

बताया जाता है कि वायरल वीडियो जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि देसी शराब की खरीद बिक्री की सूचना पर साहेबगंज पुलिस इलाके के गुलाब पट्टी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। जहां शराब नही मिलने पर घर के लोगो ने विरोध शुरू कर दिया था। जिसके बाद गुसाय पुलिसकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दिया। वही, घर के एक युवक ने पूरे मामले का वीडियो बनाता रहा। जिसके बाद वह अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…

मामले में पीड़ित भगवान महतो के परिजनों में पुलिस पर गलत तरीके से घर मे घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर, साहेबगंज पुलिस का कहना है कि देसी शराब की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। जहां तस्करो ने उनकी पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वही, बरामद शराब को पुलिस के हाथ से छीनकर शौचालय की टंकी में बहाया गया। हालांकि, घटना के बाद मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बताते चले कि वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि पुलिस व घर के लोगो मे जमकर नोकझोंक हो रही है। जिसके बाद पुलिस घर के लोगो की पिटाई करना शुरू कर देती है।

Related posts

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने खुलेआम उड़ाई कोविड 19 गाइडलाइंस की धज्जियां, ठेंगे पर दिखा भारत सरकार का कोविड गाइडलाइंस…

Bihar Now

मानवता हुई शर्मसार !… मुजफ्फरपुर में दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई, पति के साथ बदसलूकी

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो