Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अगर संसद में नहीं घुस पाते तो दूसरा प्लान भी था आरोपियों के पास !… पूछताछ में खुलासा

ललित ने ये भी बताया कि महेश ही ललित की राजस्थान में छिपने के दौरान मदद करने वाला था। महेश ने ही ललित के लिए गेस्ट हाउस में अपनी आईडी पर कमरा बुक किया था।

ललित ने कैलाश और महेश के साथ गेस्ट हाउस से ही संसद में घुसपैठ की खबरों को टीवी पर देखा था। बता दें कि गुरुवार को ललित और महेश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

बीती 13 दिसंबर को सागर  शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो युवकों ने लोकसभा में घुसपैठ की थी। दोनों संसद की विजिटर्स गैलरी में से लोकसभा में कूदे और उन्होंने स्मोक कैनिस्टर्स से लोकसभा में रंगीन धुआं छोड़ा। इस दौरान आरोपी सरकार विरोधी नारेबाजी भी करते रहे। किसी तरह सांसदों और मार्शलों ने आरोपियों को काबू किया।
वहीं संसद भवन परिसर में भी ऐसी ही घटना हुई, जहां अमोल और नीलम ने स्मोक कैनिस्टर से रंगीन धुआं छोड़ा और नारेबाजी की। चारों को संसद से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की मदद करने वाले विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना के मास्टरमाइंड ललित झा ने अपने एक अन्य साथी महेश के साथ गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Related posts

लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत

Bihar Now

CM नीतीश ने जमुई के क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण… अफसरों को दिए कई निर्देश…

Bihar Now

INDIA vs Bharat : बीजेपी पर RJD का तंज, भाजपा को देश‌ का नाम लेने में डर लग रहा है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो