Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking: बिहार में बेलगाम अपराधी ! … “मुखिया” को अपराधियों ने दरवाजे पर घुसकर मारी गोली,ग्रामीणों से बात करने के दौरान वारदात…

इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.. अपराधियों ने सफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार को गोली मार दी है.. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है..मुखिया को अपराधियों ने चार गोली मारी है, जिसके बाद निजी अस्पताल में मुखिया को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है…

तीन की संख्या में अपराधी मौके पर आए थे जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया.. मुखिया अमित कुमार अपने दरवाजे पर बैठकर ग्रामीणों से बात कर रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने अमित कुमार पर हमला बोल दिया.. घटना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के सफापुर की बताई जा रही है.. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. . घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

DGP के निकलने के चंद घंटे बाद ही दबंगों ने एक 6 वर्षीय बच्चे को मारी गोली, हालात गंभीर…

Bihar Now

इस्लामपुर से पटना आ रही बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल…

Bihar Now

सक्षम बिहार, स्वाबलंबी बिहार के लिए लाएंगे सात निश्चय पार्ट 2 – नीतीश कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो