Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

ये क्या बोल गए “नीतीश” के मंत्री !… “FIR के आधार पर लेने लगे इस्तीफा तो अकेले पड़ जाएंगे CM” …

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी बिहार विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद में भी जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन के अंदर और बाहर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच काफी तनातनी देखने को मिली। इस बीच भवन निर्माण मंत्री ने आपा खोते हुए बीजेपी के लिए अपशब्द बोल दिए।

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी द्वारा किए जा रहे तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर FIR दर्ज करने पर ही नीतीश कुमार इस्तीफा लेने लगे तो फिर बीजेपी वाले बिहार के सभी मंत्रियों पर केस दर्ज करा देंगे और अकेले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ देंगे। इस बयान के दौरान वे बीजेपी के लिए अपशब्द का भी प्रयोग करते दिखे।

इसके साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने बीजेपी की दोहरी नीति पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसा कौन-सा पावडर है, जिसमें धुलकर भ्रष्टाचारी भी संस्कारी हो जाता है। सारे भ्रष्ट नेताओं के पाप धुल जाते हैं। उन्होंने बीजेपी पर बरसते हुए कहा कि समय बलवान होता है, बीजेपी इस बात को जान लें।

वहीं, बीजेपी की टिकट पर जमुई से चुनाव लड़ने की बात पर अशोक चौधरी बुरी तरह से भड़क गये और कहा कि काहे के लिए हम बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मेरे पिता 9 टर्म MLA रहे। हम दिल-दिमाग और जेहन से सेक्युलर हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कल का कौन जानता है…

Related posts

कोरोना मरीज के नाम सार्वजनिक करने पर तीन ग्रुप एडमिन पर FIR…

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक पर “PK” का तंज, अंधों में काना राजा वाला का हाल होगा जो चंद्रबाबू नायडू का हुआ था… आज जीरो MP वाली RJD तय कर रही देश का PM…

Bihar Now

बिहार में TRE-4 में संगीत की 111 नई सीटें बढ़ीं, शिक्षक ट्रांसफर पर आया बड़ा अपडेट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो