Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पीर अली के शहादत दिवस के अवसर पर दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि…

पटना :- आजादी के मतवाले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली की शहादत को आज पूरे श्रद्धा के साथ राज्य ने याद किया। उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये उन्हें शत्-शत् नमन किया गया तथा सपुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद पीर अली के शहादत दिवस के अवसर पर शहीद पीर अली पार्क, गॉधी मैदान (पूर्व नाम चिल्ड्रेन पार्क) के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद पीर अली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री  अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव  अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पीर अली को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीत एवं बिहार गीत का गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण,2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य से ज्यादा प्राप्त की गई उपलब्धि…

Bihar Now

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थी, जबरदस्त हंगामा, पुलिस ने‌ किया लाठीचार्ज …

Bihar Now

Breaking : नालंदा में अचानक कोर्ट में प्रवेश पर रोक को लेकर वकीलों का आंदोलन, कोरोना को लेकर सत्र न्यायाधीश के अचानक लिए गए फैसले से नाराज है वकील…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो