Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

लगातार हो रही हत्याएं व लूट से सहमा समस्तीपुर, महज 10 रुपए मांगने पर नाव चालक की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना के बनभौरा गांव में नाव के किराया के नाम पर दस रुपये वसूलने के विवाद में नाव चलाने वाले एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था। मृतक की पहचान सिकिल यादव बनभौरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का बेटा था।

गांव में बाढ़ आने की वजह से आवागमन में नाव का सहारा लेना पड़ता है।बता दे कि युवक इन दिनों नाव चलाता था। वह लोगों से किराया लेकर नदी पार कराता था,इस मामले में थाना अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम नाव के किराया मद में दस रुपये लेने पर उसका एक व्यक्ति से विवाद हुआ था।

परिवार के लोगों का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर सुबह गोली मार कर उसकी हत्या की गई है। गोली मारने वालों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि इस मामले में मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। दर्ज शिकायत की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

अगले आदेश तक सरकारी या गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे ःदरभंगा डीएम

Bihar Now

अंजुमन तामिरी कमेटी पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप:सेक्रेटरी

Bihar Now

Breaking: बिहार के 18 IPS का तबादला, बदले गए कई जिलों के SP…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो