Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का जबरदस्त विरोध…फेंकी गयी स्याही, दिखाए गए काले झंडे….

केंद्र सरकार में मंत्री बनाये जाने के बाद पशुपति कुमार पारस पहली बार बिहार आये हैं. यहां आने के बाद पशुपति कुमार पारस सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे. जहां वे बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. उधर हाजीपुर पहुंचे पशुपति कुमार पारस को हाजीपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. मंत्री पशुपति कुमार पारस पर स्याही फेंक कर उनका विरोध किया गया है. हालाँकि स्याही मंत्री पर नहीं पड़ा. वहीँ कई युवकों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए हैं. इसी बीच सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई से मची भगदड़ में कई महिलाएं घायल हो गयी. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल के जाया गया है।

 

बता दें की पशुपति कुमार पारस के लिए उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत की तैयारी की है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पहनाने के लिए 51 फीट लंबा फूलों का माला तैयार किया है. इस माला का वजन 120 किलोग्राम है. जिसे पशुपतिनाथ पारस को क्रेन की मदद से पहनाया जायेगा।

गौरतलब है की केन्द्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के पांच सांसदों ने अलग गुट बना लिया है. वहीँ लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह को मनोनीत कर दिया. इसके बाद अकेले बचे चिराग पासवान अब बिहार के अलग अलग जिलों में आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. जहाँ आम लोगों ने वे समर्थन मांग रहे हैं. उधर लोजपा में टूट के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें जगह दी गयी है. पारस को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

Related posts

नालंदा में नारियल के गोदाम में लगी भीषण आग, 45 लाख का नारियल और मूंगफली जलकर राख

Bihar Now

Big Breaking : अपने ही आवास में नजरबंद किए गए पप्पू यादव…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो