Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यदिल्लीबिहार

लालू के ऑफर के बाद छलका दर्द, मनोज झा बोले- बिना वजह बताए चले गए नीतीश

राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दिए गए ऑफर को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. नीतीश कुमार ने भले ही लालू यादव की बात को बेकार बताया दिया है लेकिन इसके बावजूद भी राजद का रुख नर्म बना हुआ है. लालू यादव के बयान पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका कहना है कि लालू यादव का दिल काफी बड़ा है. इसलिए उन्होंने ऐसी बात कही है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के पाला बदलने को भी बेवजह वताया है.

दरअसल, लालू यादव ने बीते दी शुक्रवार कोप कहा था कि नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा हमेशा खुला है. जिसपर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि लालू यादव का दिल बहुत बड़ा है. उन्होंने सोचा होगा कि किसी समय नीतीश कुमार हमारे ही परिवार का हिस्सा थे. लेकिन नीतीश कुमार ने क्या किया? बिना किसी कारण के,बिना किसी को बताये पाला बदल लिया. बिना वजह… अब इधर मन नहीं लग रहा. अब उधर जाएंगे. मन लगने वाली राजनीति में उन्होने जो एक शैली विकसित की है. जिसके सूत्रधार भी वही हैं. और कर्णधार भी वही हैं.

Related posts

मुख्यमंत्री ने यातायात सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

Bihar Now

भारत फिर बना एशियन महिला हॉकी चैंपियन, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया…

Bihar Now

पटना में फिर एनकाउंटर, भागने की फिराक में था बालू कारोबारी मर्डर केस का आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो