Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधटॉप न्यूज़

लिपिक को मंहगा पड़ा 30 हजार लेना, रंगेहाथ गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने बड़ी कारवाई की है। टीम ने समाहरणालय के विकास भवन स्थित विधि शाखा के प्रधान लिपिक संजीव कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय में शराब लदा एक वाहन जब्त किया था।

जिसे छोड़ने का आदेश हाईकोर्ट ने दे दिया। लेकिन छोड़ने के लिए रिलीज आर्डर बनाने के नाम पर संजीव कुमार सौदेबाजी करने लगे। इससे आजिज आकर पिड़ित ने 30 हजार में सौदा तय कर निगरानी को सूचना दे दिया। जिसका सत्यापन होने के बाद टीम ने वाहन मालिक से 30 हजार रुपया लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

संजीव की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसको लेकर हड़कंप मच गया है। बता दें कि निगरानी विभाग द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में पिछले साल ही निगरानी टीम ने छापा मारकर एक उप समाहर्ता को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। लेकिन इसके बाद भी भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही है। आमलोगों के काम का फाइल आज भी सेवा शुल्क लिए बगैर आगे नहीं खिसकती है।

वीरेन्द्र, बिहार नाउ,बेगूसराय।

Related posts

रोहतास में PNB के CSP सेंटर से लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम…

Bihar Now

इंडी गठबंधन में अगर हिम्मत है…’, नीतीश कुमार सहित इंडी के नेताओं को गिरिराज सिंह की खुली चुनौती…

Bihar Now

जान गंवाने के बाद हरकत में आई “सु”शासन की पुलिस, 24 घंटे के अंदर पत्रकार हत्याकांड के 4 आरोपी को दबोचा, JDU ने कहा – नीतीश राज में अपराधियों की खैर नहीं… सूचना मिलने के बावजूद क्यों सोई रही पुलिस ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो