Bihar Now
BREAKING NEWS
बिहारब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा के नए इलाकों में बाढ़ ने दी दस्तक, कई गांवों में घुसा बागमती का पानी

बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है लेकिन दरभंगा अब भी बुरी तरह प्रभावित है। इस जिले के नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। दरभंगा के जाले,केवटी,दरभंगा सदर और बहादुरपुर के नए इलाकों में पचवारा समूह की नदियां एवं बागमती का पानी बढ़ता जा रहा है। बहादुरपुर की शिमरा, निहालपुर मनिहारी एवं शोभन पंचायत के गांव में पानी घुस जाने से अफरा-तफरी मची हुई है जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के बाद मनिहारी पंचायत का वार्ड 6 बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया।

  • मनिहारी पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी ने तत्परता से राहत कार्य में जुट गई और तमाम संबंधित अधिकारियों से संपर्क साध कर बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने का काम किया । इस मौके पर समाजसेवी नदीम काजमी सहित कई व्यक्ति ने बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने में लगे रहे ।

वहीं बीजेपी नेता मुरारी मोहन झा ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों के हालत का जायजा लिया साथ ही जिला प्रशासन से पीड़ितों के मदद करने को लेकर गुहार लगाई।

Related posts

तेजस्वी यादव के 15 सवाल, ‘हिसाब’ दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी ❓

Bihar Now

पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन को रातों-रात भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने पर समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश, लवली आनंद ने कहा कि मौजूदा सरकार घबरा गई है…

Bihar Now

Breaking :गिरिडीह में खलिहान में लगी भीषण आग, एक बच्ची समेत तीन की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now