Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

लॉक डाउन के बीच पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, पिता-पुत्र को मारी गोली…पिता की मौके पर ही मौत,पुत्र का चल रहा इलाज..

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुरानी रंजिश में आकर पिता पुत्र को गोली मार दी जिसमें पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल है । इतना ही नहीं अपराधिय हत्या के बाद मृतक के डेड बॉडी को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए । भागने के दौरान अपराधियों ने एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मार दी जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

घटना बलिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गोखले नगर की है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
भी ओ- दरअसल बलिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गोखले नगर निवासी सच्चिदानंद मिश्र और जनार्दन मिश्र के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है । इस मामले में जनार्दन मिश्र के पुत्रों पर आरोप है कि उसने सच्चिदानंद मिश्र की नतनी के साथ 2 वर्ष पूर्व छेड़खानी की थी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था । इसी वजह से सच्चिदानंद मिश्र ने जनार्दन मिश्र के पुत्रों को आरोपित करते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया था। हाल के दिनों में जनार्दन मिश्र के पुत्रों के द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही थी जिसे सच्चिदानंद मिश्र कबूल नहीं कर रहे थे। इसी से आक्रोशित होकर कल दिन में ही जनार्दन मिश्र के पुत्रों ने सच्चिदानंद मिश्र की पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था ।

देर शाम सच्चिदानंद मिश्र के पुत्र अपनी मां का इलाज करा कर जैसे ही घर पहुंचे उसी वक्त जनार्दन मिश्र के पुत्रों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ सच्चिदानंद मिश्र के घर पर हमला कर दिया । हमले में अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें सच्चिदानंद मिश्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सच्चिदानंद मिश्र की मौत के बाद आरोपियों के द्वारा मृतक शरीर को भी गायब कर दिया गया । अपने पिता के मृत शरीर को अपराधियों के द्वारा ले जाने के क्रम में सच्चिदानंद मिश्र के पुत्र पिंकेश कुमार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी । फिलहाल पिंकेश कुमार का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना की दिशा को परिवर्तित करने के लिए सच्चिदानंद मिश्र के पुत्र एवं उसके आदमियों ने अपने ही बटाईदार प्रभुनाथ महतो को गोली मार दी तथा इस घटना में सच्चिदानंद मिश्र के पुत्रों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पूरी घटना की सच्चाई क्या है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

पत्नी ने की बेटा एवं बेटी के सहयोग से पति की हत्या

Bihar Now

अयाची नगर युवा संगठन की सराहनीय पहल, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा है मुख्य उद्देश्य…

Bihar Now

2024 में बिहार की जनता अगर नया विकल्प ढूंढकर निकालेगी, तो भरोसा रखिए, उस प्रत्याशी को अपनी पूरी ताकत लगा जिताकर लाएंगे: PK…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो