Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विदेश से लौटे CM नीतीश कुमार, पटना एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत…

बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने तय कार्यक्रम से दो दिन पहले विदेश दौरे से वापस लौट आए हैं. सोमवार की दोपहर वे इंग्लैंड से दिल्ली पहुंचे, इसके बाद शाम में वो पटना आ आए. पटना एयरपोर्ट पर जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

उनके विदेश दौरे का पूरा कार्यक्रम एक सप्ताह का था. मगर चार दिन के बाद ही वह वापस लौट आए . इसके पीछे एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर उलझी गुत्थी को बड़ा कारण माना जा रहा है.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार बीते 6 मार्च को पटना से दिल्ली गए थे. वहां से 7 मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे. इंग्लैंड में उन्होंने साइंस सिटी का अवलोकन किया. साथ ही निवेशकों से चर्चा कर उन्हें बिहार आने का न्योता दिया. इसके अलावा उन्होंने प्रवासी बिहारियों से भी मुलाकात की.

सीएम नीतीश ने लंदन में साइंस म्यूजियम का दौरा करने के बाद कहा कि पटना में बन रही साइंस सिटी को भी इसी तर्ज पर बनाया जाएगा. पटना में इसके निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान के मूलभत सिद्धांतों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी.

Related posts

Bihar Now

सड़क दुघर्टना में छात्र की मौत पर बवाल, पुलिस और ग्रामीण के बीच नोंक-झोंक, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

Bihar Now

नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी ! … सजाएंगे महागठबंधन की महफ़िल, RJD विधायक का बड़ा दावा !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो