Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का योगदान आज भी हम सबको प्रेरणा प्रदान करती:- डॉ. सुनील

पटना : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वीं जयन्ती सोमवार को क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से ज्येष्ठ शुल्क की तृतीया 22 मई को पटना के फ्रेजर रोड में रेडियो स्टेशन के पूरब-पश्चिम कोने पर स्थित महान शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष डॉक्टर लोगों, विशिष्ट अतिथी पुष्पांजलि अर्पित किया गया। डॉ. सुनील कुमार सिंह (बिहार प्रदेश सचिव),क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि देश के पहली आजादी में महाराणा प्रताप का योगदान आज भी हम सबको प्रेरणा प्रदान करती है। आज की पीढ़ी अपने कर्तव्य के निर्वहन और राष्ट्र प्रेम की भावना को लेकर समर्पित रहती है। जिसको लेकर आज पूरा देश महाराणा प्रताप जयंती मना रहे हैं।

कैप्टन डॉ. विजय शंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष करते हुए बिताया था। मुगल शासन के खिलाफ उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी थी। लेकिन कभी भी मान सम्मान के साथ समझौता नहीं किया। नई पीढ़ी को उनके बारे में जानने की जरूरत है ताकि संघर्ष कैसे किया जाता है ?

इसकी जानकारी युवा पीढ़ी को हो। किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारना चाहिए। महाराणा प्रताप का जीवन हमें यही प्रेरणा देता है। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. जेके सिंह, डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह डॉ. अशोक सिंह, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. निम्मी , डॉ. हरि मोहन,डॉ. प्रशांत, डॉ. उत्तम, धर्मवीर सिंह, अमित रंजन, अजीत सिंह,दीपक कुमार, धीरज कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

 

Related posts

लड़की से डॉक्टर ने की बंद कमरे में अश्लील हरकत, पीड़िता ने सबके सामने आरोपी डाक्टर को चप्पल से पीटा…

Bihar Now

Bihar Now

ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, रेसक्यू ऑपरेशन जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो