Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शराब मिलने पर संबंधित इलाके के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार होंगे निलंबित…

दरभंगा :-  मयंक बरबड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा एवं  अजिताभ कुमार पुलिस महानिरीक्षक, मिथला प्रक्षेत्र, दरभंगा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, बिहार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में संयुक्त रूप से दरभंगा प्रमंडल के सभी जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ शराबबंदी एवं कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर ऑनलाइन बैठक की गई।

बैठक में उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 को लेकर शराबबंदी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए, और इसके लिए वाहनों की लगातार चेकिंग करने तथा सभी थानाध्यक्षों को नदी किनारे व दियारा वाले क्षेत्र पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो एक बार शराबबंदी उल्लंघन मामले में जेल जा चुके हैं। अगर फिर से उनके अवैध शराब धंधे में संलिप्त रहने की सूचना मिलती है तो उनके बेल को खारिज कराने के लिए कोर्ट में पेटिशन दायर की जाए।
उन्होंने तीनों जिलों के डीएम व एस.एस.पी/ एस.पी को जिला स्तर पर एक धावा दल का गठन करने का निर्देश दिया। जिसमें आबकारी विभाग के लोग भी रहेंगे।
यह धावा दल लगातार शराबबंदी के लिए छापामारी करेगी। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में शराब मिलेगी उस इलाके के चौकीदार बर्खास्त किए जाएंगे, एवं थाना अध्यक्ष निलंबित होंगे।
कोरोना को लेकर पुलिस महानिरीक्षक श्री अजिताभ कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के हाट- बाजार में समाजिक दूरी का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और न ही सभी लोगों के द्वारा मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। हाट बाजार भ्रमण के दौरान इसे देखा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक हाट- बाजार में एक-एक चौकीदार की प्रतिनियुक्त की जाए। जो लोगों को सामाजिक दूरी एवं मास्क पहने की हिदायत देंगे। साथ ही मास्क का प्रयोग न करने वाले के विरुद्ध लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाए एवं चालान काटा जाए। उन्होंने कहा की सभी थाना अध्यक्ष को अतिरिक्त चालान बुक अपने पास रखेंगे। चालान बुक नहीं रहने का बहाना अब नहीं चलेगा। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को मास्क एवं समाजिक दूरी के के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु लगातार माइकिंग कराते रहने एवं प्रेस के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहने को कहा।
बैठक में आयुक्त के सचिव  दुर्गानंद झा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी  मनोज कुमार झा उपस्थित थे।

Related posts

मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ झड़प, थानाध्यक्ष को मारी गोली, दो महिला सहित 4 लोग घायल..

Bihar Now

Breaking : बिहार में कल से शुरू होगी बस परिचालन, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस…

Bihar Now

अब इंतजार खत्म !… JEE और NEET स्टूडेंट्स के लिये सुनहरा अवसर, “Elite” इंस्टिट्यूट ने की फ्री-क्लासेस की घोषणा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो