Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

शराब से मौत पर सियासी घमासान, मृतकों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बीजेपी का महाधरना…

बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है.. छपरा शराबकांड में पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बीजेपी ने धरना पर बैठी है.. इस महाधरना में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित तमाम बीजेपी के तमाम नेता मौजूद हैं..

सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार भाजपा विधानमंडल दल के सदस्यों के साथ बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों एवं विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के साथ हुए असंवैधानिक रवैये के विरोध में विधानमंडल परिसर में स्थित शताब्दी स्तंभ के समीप महाधरना में शामिल हुआ।

सरकार छपरा में हुए जहरीली शराबकांड में मृतकों को मुआवजा देने से इंकार कर रही है। तो इससे पूर्व 2016 में सरकार ने गोपालगंज में हुए कांड में मृतकों को मुआवजा क्यों दिया। सरकार बिहार की भोली भाली जनता के साथ लगातार अन्याय करने का काम कर रही है।

शीतकालीन सत्र में पूर्व निर्धारित परिपाटी को भी इस बार ध्वस्त करने का काम किया गया। इससे पूर्व सत्र का आरंभ राष्ट्रगान एवं समापन राष्ट्रगीत से होता था किंतु इस बार सत्र के समापन के समय राष्ट्रगीत को नहीं बजाया गया।

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष के माइक को लगातार ध्वनि रहित करके लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का असंवैधानिक कार्य किया गया। बिहार की जनता सब देख रही है। भाजपा बिहार की जनता के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम करती रहेगी।

Related posts

चंदा वसूली कर रहे युवक और पुलिस के बीच झड़प, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, दर्जनों लोग घायल…

Bihar Now

बिहार में कोरोना का कहर जारी,NMCH में 2 सहित दरभंगा में एक कोरोना मरीज की मौत..

Bihar Now

Big Breaking: खगड़िया में STF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित आर्म्स के साथ 6 अपराधी अरेस्ट

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो