Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शर्म करो सहरसा पुलिस !…नशा मुक्ति दिवस के दूसरे ही दिन भूल गए नशा मुक्ति दिवस के दिन लिए गए संकल्प…

सहरसा – बीते 26 जून को जिले भर के सभी थाने में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया था। जिस दौरान सभी थानों में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने न सिर्फ स्वयं नशा से दूर रहने का संकल्प लिया था बल्कि इसके लिए दूसरे लोगों को भी दूसरे लोगों को जागरूक करने की बात कह संकल्प ली थी। जिले के बनमा ईटहरी ओपी थाना क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जिसमें जमीन विवादों का निपटारा किया जा रहा था। इसी दौरान एक पुलिस पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से अंचलाधिकारी के बगल में बैठकर हथेली पर तंबाकू रगड़ते हुए एक दिन पूर्व लिए गए शपथ को चुटकी में मसल रहे थे।

जबकि सार्वजनिक रूप से तंबाकू खाना राज्य में पूर्व से प्रतिबंधित है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब कानून व्यवस्था का पालन कराने की जिम्मेदारी लेने वाले पदाधिकारी ही कानून का उल्लंघन करेगें तो आम लोगों से कैसे कानून पालन करने की उम्मीद की जा सकती है। जागरूक करने से पहले स्वयं जागरूक होना आवश्यक है। उधर, इस संबंध में सिमरी एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की जाएगी।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

बड़ी खबर : डंपिंग एरिया में कचरा फेकवाएगी पुलिस – SSP

Bihar Now

Big Breaking :प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुखिया की गोली मारकर हत्या,नदी किनारे पहले से घात लगाए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम……

Bihar Now

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक… दरभंगा DM ने की तैयारी की समीक्षा…

Bihar Now