Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षा विभाग जल्द विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन व पेंशन का करें भुगतान – दिलीप चौधरी, Ex- MLC

दरभंगा । पूर्व एमएलसी व बिहार विश्वविद्यालय (सेवा) शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दिलीप कुमार चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन व पेंशन का भुगतान करना चाहिए। समय से शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन व पेंशनर्स को पेंशन मिले इसके लिए सीएम नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को खुद पहल करना चाहिए।तीन-चार माह से वेतन व पेंशन नहीं मिली हैं।

इस कारण शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनर्स की हालत बहुत खराब है और काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले माह मैंने बिहार विश्वविद्यालय (सेवा) शिक्षक संघ के सदस्यों के साथ मैंने शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर जल्द से जल्द वेतन व पेंशन भुगतान करने की मांग की थी। अगर, जल्द वेतन व पेंशन जारी नहीं होता है तो फिर से शिक्षा मंत्री से मिलकर वेतन व पेंशन भुगतान करने की मांग करूंगा। वेतन व पेंशन न मिलने से शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश है।

निकट भविष्य में आंदोलन से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रो. चौधरी ने कहा है कि विश्वविद्यालय को बजट बनाने में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही उस वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षाकर्मियों के पेंशन व विभिन्न प्रकार के देय की राशि को जोड़ना चाहिए। तभी इस प्रकार की परेशानी भविष्य में नहीं होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री पर सनसनीखेज आरोप… दरभंगा ट्रिपल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केस डायरी में पीड़ित परिवार के सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर , हत्या के आरोपी को मिल रहा संरक्षण – पीड़ित परिवार…

Bihar Now

Paypal Casino Au New

Bihar Now

UPSC रिजल्ट में बिहार का बादशाहत कायम … टॉपर इशिता किशोर के पटना स्थित पैतृक गांव में जश्न‌ का माहौल.. दादी ने किया खुशी का इजहार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो