Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत पर सवाल ?… जांच में जुटी पुलिस…

बेगूसराय में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है ।घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कादराबाद की है

। प्राप्त जानकारी के अनुसार कादराबाद निवासी नवीन साहनी की शादी 3 वर्ष पूर्व नीतू कुमारी से हुई थी इन दोनों को एक 9 माह का पुत्र भी है । मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि नवीन साहनी एवं उनके परिजनों के द्वारा कुछ ना कुछ बहाना बनाकर बराबर रुपयों की मांग की जाती थी जिसे यथासंभव मायके पक्ष के लोग पूरा भी करते थे । हाल के दिनों में भी सिपाही परीक्षा के बाद एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी जिसे देने से मायके पक्ष के लोग इंकार कर रहे थे ।

मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद भी सोना सहित लाखों रुपए उपहार स्वरूप दिए गए थे और जब हाल के दिनों में पैसे नहीं दिए गए नवीन साहनी ने सपरिवार मिलकर नीतू कुमार की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है।

धनंजय झा, ब्यूरो हेड, बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

मुजफ्फरपुर में बाढ़ ने दी दस्तक, गंडक नदी का लगातार जलस्तर बढ़ते देख अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, बांध का किया निरीक्षण…

Bihar Now

दबंगों का कहर,भरी पंचायत में फायरिंग, एक दिव्यांग को मारी गोली, मौत ! …

Bihar Now

संकल्प बदलाव का, लेकिन शुरुआत ही विद्रोह से… सीटों के ऐलान के साथ मुकेश सहनी का सियासी ड्रामा ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो