Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सड़कों पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने तीनों युवकों को लिया हिरासत में..

सड़कों पर नकली हथियार लहरा कर वीडियो बनाना और फिर वायरल करना उस वक्त तीन युवकों को महंगा पड़ गया जब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई के बाद तीनों लड़कों को छोड़ दिया।

दरअसल रविवार की शाम सन्नी एवं उसके कुछ अन्य साथियों के द्वारा एन एच पर बाइक चलाते हुए हथियार के प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था । इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया के प्रशिक्षु डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने सबों को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।

पूछताछ करने के बाद पता चला कि सभी आरोपी छात्र राजू 99 नामक एक यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे जिसमें नकली हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे । पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि सभी लड़कों ने 50 रुपये में खिलौने की दुकान से नकली हथियार लिया था और उसका प्रदर्शन करते हुए वीडियो बना रहे थे । बाद में पुलिस के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए चालान काटकर सभी लड़कों को रिहा कर दिया गया ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

बिहार पुलिस का गालीबाज थानाध्यक्ष ?… वीडियो वायरल, पूजा समिति ने लगाया आरोप…

Bihar Now

नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को जनता का व्यापक समर्थन – जेडीयू

Bihar Now

नीतीश कुमार को लेकर “PK” की भविष्यवाणी… लोकसभा में JDU के सिंबल पर 5 लोग भी नहीं जीतेंगे चुनाव, I.N.D.I.A गठबंधन में नीतीश का कद होगा कम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो