Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, 11 जुलाई को आया था हार्ट अटैक

समस्तीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान का रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्हें 11 जुलाई की रात दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती करने के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।1

11 जुलाई को आया था हार्ट अटैक

11 जुलाई को रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा था। रामविलास पासवान पूरे परिवार समेत भाई का हालचाल लेने पहुंचे थे।

1999 में पहली बार संसद पहुंचे थे रामचंद्र.

रामचंद्र पासवान 1999 में पहली बार जदयू के टिकट पर संसद पहुंचे थे। 2004 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे और जदयू के दशाई चौधरी को पटखनी दी।

2009 में जदयू के महेश्वर चौधरी से चुनाव हार गए। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर का फायदा रामचंद्र पासवान को भी मिला और वे राजद के अशोक कुमार को हराकर तीसरी बार संसद पहुंचे।

Related posts

बिहार के इन दो जिलों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

Bihar Now

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी… एक की मौत, , 30 से अधिक घायल…

Bihar Now

हाईकोर्ट ने सहरसा एम्स के मामलों की सुनवाई को‌ 9 मई तक टाला …. राज्य सरकार ने कोर्ट को अभी तक नहीं दिया भूमि संबंधि ब्योरा…

Bihar Now