Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने निकाला किडनी, परिजन लगा रहे हैं आरोप …

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने निकाला किडनी, परिजन लगा रहे हैं आस वक़्त बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत बिहरा थाना के पुरीख से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक निजी डॉक्टर द्वारा मरीज का ऑपरेशन के दौरान किडनी निकाल लिया गया है।

हालांकि किडनी निकालने की पुष्टि नही करते है। परंतु जिस व्यक्ति की किडनी निकाली गयी है वह पुरीख गाँव निवासी दिनेश मुखिया है और और उनके तीन छोटे बच्चे है। सहरसा सुपौल मुख्यमार्ग को घण्टों से जाम कर मृतक दिनेश मुखिया के परिजन का आरोप है कि दिनेश को पथरी का ऑपरेशन करवाने हेतु जिले के आयुष नर्सिंग होम में डॉ अजय कुमार सिंह के यहाँ गए। पथरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने दिनेश मुखिया का डॉक्टर ने किडनी निकाल लिया।

किडनी निकालने के बाद वहाँ से मरीज को बदसलूकी करके निकाल दिया। वहाँ से हमलोग पुनः मृतक दिनेश मुखिया को आईजीएमएस पटना ले गए जहां सीनियर डॉक्टर ने बताया कि इनको घर ले जाइये जब तक जिंदा है तब तक जिंदा है इनको किडनी नही है। वहाँ से पुनः सहरसा लाये और सहरसा सदर अस्पताल में आज सुबह इनकी मौत हो गयी।

दिनेश की इलाज के दौरान आयुष नर्सिंग होम के डॉक्टर अजय सिंह ने किडनी निकाल लिया। हमारी मांग है कि डॉक्टर का लाइसेंस रद्द हो , उनपर कार्रवाई हो पीड़ित को मुआवज़ा मिले।

मृतक के परिजन विष्णु मुखिया ने बताया कि सहरसा के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने मेरे चाचा का ईलाज के दौरान किडनी निकाल लिया। जब तक उचित मुआवजा नही मिलेगा हम लोग मुख्य मार्ग को जाम किये रहेगें।

 

जाम का कारण है कि डॉ अजय कुमार सिंह आयुष नर्सिंग होम ने पथरी का ऑपरेशन के दौरान मरीज का किडनी निकाल लिया है। किडनी निकालने के कारण ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग को घंटो से जाम कर रखा है। जाम की सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गयी है।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

 

Related posts

महज चंद घंटों में क्यों बदलना पड़ा JDU को नारा !

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस MLC ने कर दी बड़ी मांग, शिक्षकों व पुस्ताकालयाध्यक्षों को राज्यकर्मी का दर्जा व वेतनमान दे सरकार …

Bihar Now

अर्णब के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा व सदानंद सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो