Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : सहरसा में पुलिस टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल… छापेमारी के दौरान हमला…

बी एन सिंह पप्पन, ब्यूरो चीफ ,कोसी  प्रक्षेत्र, बिहार नाउ 

सहरसा के बैजनाथपुर ओ पी क्षेत्र के खोजरी गांव में आज देर शाम लगभग 8 बजे अपराधियों ने बैजनाथपुर ओ पी पुलिस पर हमला कर दो पुलिस पदाधिकारी को जख्मी कर दिया । घायल पुलिस पदाधिकारी को इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार आज देर शाम बैजनाथपुर ओ पी पुलिस अपने पुलिस दल बल के साथ खजूरी गांव शराब पकड़ने के लिए छापेमेरी हेतु पहुँची । जहां पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया जिसमें दो पुलिस पदाधिकारी के घायल होने की सूचना है।धटना की सूचना पा कर सहरसा पुलिस लाइन से भारी मात्रा में पुलिस बल बैजनाथपुर भेजा गया है..

हालांकि सहरसा एसपी ने कहा कि बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं …  एसपी ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई .. हालांकि गोली से किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है .. आरोपी ग्रामीणों की पहचान कर कानून कार्रवाई की जा रही है …

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक से करीब 20 लाख की लूट, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Breaking : बम धमाके से फिर दहला भागलपुर !… 9 दिनों में दूसरा धमाका, एक की मौत, 3 घायल.. जिम्मेवार कौन , कहाँ है “सु”शासन की सरकार ?.

Bihar Now

बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला, आज फिर छपरा में गिरा एक पुल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो