Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सात निश्चय योजना पार्ट-1 में हुई व्यापक भ्रष्टाचार की समीक्षा कर पदाधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं, पार्ट-2 लूट की छूट का नया जुगाड़- विजय सिन्हा…

पानी से पैसा उगाही की नई-नई तरकीब अपनाती है बिहार सरकार- विजय सिन्हा*

भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने बिहार सरकार की सात निश्चय योजना पार्ट-2 को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय पार्ट वन में हर घर नल का जल पहुंचा नहीं अब फिर से सात निश्चय पार्ट 2 में हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना बना रहे हैं, यह जरूर कागज पर पूरा कर लेंगे लेकिन जमीन पर इमानदारी से समीक्षा करें…

सिन्हा ने कहा कि हमने सदन से सड़क तक आपके सच को उजागर किया है। गांव के हर वार्ड के अंदर आप समीक्षा कर लें कि कितने घरों में पानी पहुंच रहा है, पंचायत के वार्ड में पानी नहीं पहुंच रहा, नगर के वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा। सच्चाई से आंखें मूंदने से काम नहीं चलेगा।

सिन्हा ने कहा कि इन योजनाओं में जिस तरह से भ्रष्टाचार हो रही है उसकी ईमानदारी से समीक्षा करने की जरूरत है और कार्रवाई करने का प्रयास करिए…

सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता की खून-पसीने की कमाई को इस तरह से भ्रष्ट पदाधिकारियों और आपके लोगों के बीच बंदरबांट से बिहार की जनता बेहाल हो चुकी है।
श्री सिन्हा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी आपने तो हर घर तक पानी नहीं पहुंचा पाया और खेत तक पानी पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था तक नहीं कर पा रहे हैं,

सिन्हा ने कहा कि जो लघु-सीमांत किसान, गरीब, मजदूर, दलित, और शोषित समाज के लोग हैं उनके घरों में बिजली का बिल अनाप-शनाप आ रहा है इसकी कोई समीक्षा करने वाला नहीं है और ना ही कोई देखने वाला ही है। अपने जनता दरबार में आपने स्वयं स्वीकारा है कि कई बार निर्देश के बाद भी भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो क्या नई योजनाएं शुरू करने से पहले जो योजना पूर्व से चल रहा है उसकी तो ईमानदारी से समीक्षा कर व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा लें और राजनीतिक अस्थिरता के कारण उत्पन्न हुई प्रशासनिक अराजकता पर तो लगाम लगा दें।

सिन्हा ने कहा कि इस सरकार की नियत में जब तक खोट रहेगी तब तक कोई भी नीति सफल नहीं होगी। सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन कितना भी ढोल बजा ले जनता आपके ढोल की पोल को जान चुकी है।

Related posts

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में टूटा BJP-JJP का गठबंधन, सीएम खट्टर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा…

Bihar Now

कोरोना संकट के बीच वेब पत्रकारों के मदद के लिए भी बढ़ने लगे हाथ… जेडीयू नेता व व्यवसाई कौशल सिंह ने की आर्थिक मदद…

Bihar Now

Big Breaking : एक बार फिर अपराधियों का तांडव जारी,अभी-अभी सीतामढ़ी में एक युवक को मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो