Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, पटना में काफिले के सामने अचानक आई कार…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। 1 अणे मार्ग से एयरपोर्ट जाते समय पटना जू के पास काफिले के सामने अचानक एक कार आ गई। जिसके चलते सीएम की गाड़ी को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कार को साइड किया। फिर सीएम प्रगति यात्रा पर कैमूर रवाना हुए…

सीएम आज प्रगति यात्रा के तहत कैमूर में 350 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जीविका दीदियों से भी संवाद करेंगे। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिले के लिए कई घोषणाएं भी कर सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रगति यात्रा का यह आखिरी चरण है। 21 फरवरी को पटना जिला में समापन होगा। कैमूर के बाद 19 फरवरी को रोहतास और 20 फरवरी को गृह जिला नालंदा जाएंगे।

Related posts

बिहार सरकार ने गांधी जयंती पर जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट….

Bihar Now

NEET RE- Exam 2026 को लेकर एक्शन मोड में सम्राट सरकार !… कदाचार-मुक्त परीक्षा के लिए वायु सेना से लेकर पुलिस तक की मुस्तैदी …

Bihar Now

सरस्वती पूजा देख कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रही नदारद….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो