Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में LIVE एनकाउंटर ! … फायरिंग करके घर में घुसे बदमाश, मौके पर पहुंची 4 थानों की पुलिस

बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर अचानक फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अपराधी एक घर में घुस गए. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और अपराधियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की….दो अपराधियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मामले में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है….

घटना की गंभीरता को देखते हुए चार थानों की पुलिस दल मौके पर तुरंत पहुंच गई. इसके अलावा, बड़े अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं. सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है….

बताया जा रहा है कि तीन-चार बदमाश घर में छिपे हुए हैं. वे जिस घर में छिपे हैं वो किसी उपेंद्र सिंह नाम के शख्स का है. मौके पर एसटीएफ की टीम भी पहुंची है. चार थानों की पुलिस ने घर को चारो तरफ से घेर लिया है. माइक के जरिए पुलिस टीम बदमाशों को सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं.

Related posts

आक्रोशित लोगों ने किया NH 31 जाम, पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी के संस्थापक सक्सेस गुरु A.K. मिश्रा द्वारा UPSC/BPSC की तैयारी के लिए बैक टू बैक सेमिनार का आयोजन…

Bihar Now

Breaking : लालू यादव को फिर झटका, दुमका केस में नहीं मिली जमानत, 2 महीने बाद होगी सुनवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो