Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सीएम नीतीश कुमार को डॉक्टरों ने लिखी चिट्ठी,संजय कुमार को फिर से सौंपा जाए स्वास्थ्य विभाग की कमान..

बिहार में कोरोना की वजह से बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और सीएम नीतीश की नाराजगी के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के पूर्व प्रधान सचिव संजय कुमार के आने की चर्चा गर्म है। आम लोगों के साथ ही अब डॉक्टरों के सबसे बड़े संघ आईएमए ने भी सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मांग की है कि संजय कुमार को दुबारा प्रधान सचिव बनाया जाए ताकि कोरोना से बिगड़ती हालात पर नियंत्रण लाया जा सकेगा

आईएमए के सचिव डॉ सुनील कुमार और वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने साफ कहा कि जब तक संजय कुमार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव थे तब तक हालात नियंत्रण में थी और अस्पतालों की सही से मॉनिटरिंग भी की जा रही थी साथ ही कोरोना से जुड़े डाटा भी ससमय उपलब्ध कराए जा रहे थे लेकिन वर्तमान प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत के आने के बाद हर जगह त्राहिमाम मचा है और यहां तक कि ये किसी से संवाद और राय विचार भी नहीं करते हैं।

अंदरखाने में चर्चा है कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी चाहते हैं कि संजय कुमार को ही फिर से आपदा जैसी आपात हालात में प्रधान सचिव बनाया जाए। यहां तक कि 2 दिनों पहले कैबिनेट मीटिंग में ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत की सीएम के सामने पोल खोल दी थी और शिकायत की थी कि उदय सिंह कुमावत मंत्री की बात नहीं सुनते हैं जिसके बाद सीएम ने जमकर प्रधान सचिव को फटकार लगाई थी और चेतावनी देते हुए कहा था कि आपसे नहीं संभलता है तो आपको हटा दिया जाएगा।

Related posts

बिहार में नीतीश का सुशासन सवालों के घेरे में, अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

Bihar Now

नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए खोले संभावनाओं के द्वार, सिर्फ बिहार में होती है 10 रुपए में इंजीनियरिंग की पढ़ाई: अशोक चैधरी

Bihar Now

400 Percent Deposit Bonus Casino Uk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो