*रिपोर्ट–शिवशंकर’पीयूष’*
बिहार के सुपौल में चक्रवाती तूफान यास का कहर बरपा हैं । बंगाल की खाड़ी से निकला चक्रवाती तूफान ‘यास’ से सुपौल में लगातार दो दिनों की भारी बारिश और तेज हवा से लोग त्राहिमाम हैं ।
नेपाल सीमा को जोड़ने वाली एन एच 106 करजाइन बाजार में दरियाँ बन गयी हैं ।
बाजार की सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर जाने से दर्जनो दुकान और लोगो के घरों में पानी घुस गया ।
वही सिमराही बाजार में भी हाइवे तालाब में तब्दील हो गया हैं । जिले के करजाइन और सिमराही बाजार में वाहन से लेकर पैदल लोगो को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया हैं ।
तालाब बना सड़को पर बाइक सवार गिरते हुए नजर आए ,भारी वाहन भी बड़ी मुश्किल से सड़क पर बने तालाब को पार करते दिखे ।
तेज हवा और मुसलाधार बारिश दूसरे दिन भी लगातार जारी हैं ।व्यवसायी सहित किसान त्राहिमाम कर रहे हैं । जिले में लगातार भारी बारिश जारी हैं ।
दो दिनों की चक्रवाती बारिश से शहर की स्थिति बेहद ही नारकीय हो गया हैं ।
स्थानीय व्यवसायी और लोगो ने बताया सरकार सिर्फ अलर्ट की घोषणा कर देता हैं और तैयारी कुछ भी नही करता हैं ।
सड़क पर चक्रवाती बारिश का पानी भर जाने से हाईवे पर तालाब सा नजारा दिखता हैं । सड़क और बाजार में पानी भर जाने से लोगो का बाजार आना मुश्किल हो गया ,जिससे व्यवसाई और आम लोग परेशान होना बताया ।
वही लोगो ने बताया अभी तो चक्रवाती बारिश में ये हाल हैं पूरा मॉनसून आना अभी बांकी हैं ।
)*
