Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सुपौल में चलती कार में आग लगने से दो लोगों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस व फॉरंसिक टीम…

*रिपोर्ट–शिवशंकर’पीयूष’*

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम चलती कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार दो लोगों की मौत जलने से हो गई। इधर, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लिहाजा, घटना में मृतक की शिनाख्त के लिए सुबह से पुलिस जुटी हुई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों के आने से दोनों मृतक की शिनाख्त हो गई है।

जिसमें संबंधित वाहन मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली वार्ड 15 निवासी सुरेश कुमार साह के नाम रजिस्टर्ड है। वाहन मालिक का 23 वर्षीय पुत्र रवि कुमार साह के रूप में पहचान की गई है। वहीं दूसरे मृतक इसी थानाक्षेत्र के परसा वार्ड 05 निवासी अजय कुमार साह के 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार साह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक की पहचान टावर लोकेसन आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि रवि कार में पिछले सीट पर था जबकि चालक सीट पर अनिल बैठा हुआ पाया गया। इधर घटना स्थल पर मौजूद अनिल के पिता ने बताया कि अनिल को आजतक चारपहिया वाहन चलाते नहीं देखा है। ऐसे में उसके शव को चालक सीट पर पाया जाना समझ से परे है। वहीं दूसरी ओर मृतक रवि साह के परिजनों की मानें तो अनिल बुधवार की संध्या उनके घर आया और कार किराये पर लेने की बात बताकर रवि के साथ निकल गया। जबकि अनिल के पिता का कहना है कि रवि उनके घर आया और किसी स्कूल से घूमकर आने की बात कहते हुए अनिल को साथ लेकर चला गया। दोनों मृतक के परिजनों के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है और दोनों की बात अलग अलग तरह की सामने आ रही थी। जिससे अब साफ हो रहा है कि पुलिस अनुसंधान तथा फोरेंसिक जांच के बाद ही हादसे की वजह और सच्चाई सामने आ सकती है।

मौसम खराब रहने के बावजूद शुक्रवार की सुवह से ही घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ में शामिल लोगों द्वारा हादसे की स्थिति और कारणों को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के माने तो मृतक के मोबाइल लोकेसन से ज्ञात हुआ कि मृतक घटनास्थल से करीब 80 किमी दूर से आ रहे थे।

लैब में सैंपलों की जांच होने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पायेगा।
इधर, घटना की जांच करने पहुंची भागलपुर की फोरेंसिक टीम ने शुक्रवार अपराह्न घटना स्थल पर पहूंचकर आवश्यक कार्रवाई करतर हुए चार सदस्यीय टीम के द्वारा तकरीबन आधे घंटे तक जले कार का मुआयना किया गया। जिसके बाद कार के अंदर और बाहर से कई प्रकार के नमुने एकत्रित किये गये। टीम में शामिल एक्सपर्ट सदस्य ने बताया कि अभी प्राथमिक स्तर पर जांच कर आवश्यक नमूने एकत्रित किये गये है। लैब में पूर्ण रूप से नमूने की जांच होने के बाद हादसे के कारणों का पता चल पायेगा। हालांकि उन्होंने अपना और सदस्यों का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया।

साथ ही नमूने की जांच कब तक पुरी होगी और पुलिस को कितने दिनों में जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो पायेगा यह बताने से भी इनकार कर दिया। फोरेंसिक टीम के वापस लौट जाने के बाद पुलिस फिलहाल शवों को पोष्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की तैयारी में जूटी हुई थी। त्रिवेणीगंज पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव व जदिया थाना पुलिस सहित सशस्त्र बल मौके पर कैंप करने में जुटे थे।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।
इधर, घटना को लेकर सुपौल एसपी ने दूरभाष पर हुए बातचीत में बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भेजी गई है। जिसके जांच आधार पर ही हादसे का कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसे किसी कारण का पता नहीं चल रहा है। कार से दोनों आ रहे थे और अचानक आग लग गई..

Related posts

Breaking : सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल के पास धमाका, एक व्यक्ति गिरफ्तार..

Bihar Now

कुख्यात विक्की मिश्रा समेत 5 गिरफ्तार, हथियारों के जखीरों के साथ गांजा बरामद…

Bihar Now

Breaking : हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, एक की घटनास्थल पर ही मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो